द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च |
क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते ||१५-१६||
dvāvimau puruṣau loke kṣaraścākṣara eva ca . kṣaraḥ sarvāṇi bhūtāni kūṭastho.akṣara ucyate ||15-16||
।।15.16।। इस लोक में क्षर (नश्वर) और अक्षर (अनश्वर) ये दो पुरुष हैं, समस्त भूत क्षर हैं और 'कूटस्थ' अक्षर कहलाता है।।
15.16 द्वौ two? इमौ these? पुरुषौ Purushas (beings)? लोके in the world? क्षरः the perishable? च and? अक्षरः the imperishable? एव even? च and? क्षरः the perishable? सर्वाणि all? भूतानि beings? कूटस्थः the immutable (unchanging)? अक्षरः the imperishable? उच्यते is called.Commentary Now the Lord describes the three aspects of the divine existence. One is the individual soul called the perishable? the second is the imperishable or the Maya Sakti of the Lord and the third is the Purushottama or the S
Non-dualism. The individual self and Brahman are one. The world is appearance (maya). Liberation through knowledge.
।।15.16।।अब? क्षर और अक्षर -- इन दोनों उपाधियोंसे अलग बतलाकर? उसी उपाधिरहित शुद्ध परमात्माके स्वरूपका निश्चय करनेकी इच्छासे? अगले श्लोकोंका आरम्भ किया जाता है। उनमें पहलेके और आगे आनेवाले सभी अध्यायोंके समस्त अभिप्रायको तीन भेदोंमें विभक्त करके कहते हैं --, समुदायरूपसे पृथक् किये हुए ये दो भाव? संसारमें पुरुष नामसे कहे जाते हैं। इनमेंसे एक समुदाय क्षीण होनेवाला -- नाशवान् क्षर पुरुष है और दूसरा उससे विपरीत अक्षर पुरुष है? जो कि भगवान्की मायाशक्ति है? क्षर पुरुषकी उत्पत्तिका बीज है? तथा अनेक संसारी जीवोंकी कामना और कर्म आदिके संस्कारोंका आश्रय है? वह अक्षर पुरुष कहलाता है। वे दोनों पुरुष कौन हैं सो भगवान् स्वयं ही बतलाते हैं -- समस्त भूत अर्थात् प्रकृतिका सारा विकार तो क्षर पुरुष है और कूटस्थ अर्थात् जो कूट -- राशिकी भाँति स्थित है अथवा कूट नाम मायाका है जिसके वञ्चना? छल? कुटिलता आदि पर्याय हैं? उपर्युक्त माया आदि अनेक प्रकारसे जो स्थित है? वह कूटस्थ है। संसारका बीज? अन्तरहित होनेके कारण वह कूटस्थ नष्ट नहीं होता? अतः अक्षर कहा जाता है।
(Showing excerpt)
15.16 There are these two persons in the world-the mutable and the immutable. The mutable consists of all things; the one existing as Maya is called the immutable.
This interpretation draws on the Advaita tradition and may not represent the view of any single school. For authoritative guidance within a specific tradition, seek a qualified teacher.
to save your reflections on each verse.
Want to explore this verse deeper?