यत्तु कृत्स्नवदेकस्मिन्कार्ये सक्तमहैतुकम् |
अतत्त्वार्थवदल्पं च तत्तामसमुदाहृतम् ||१८-२२||
yattu kṛtsnavadekasminkārye saktamahaitukam . atattvārthavadalpaṃ ca tattāmasamudāhṛtam ||18-22||
।।18.22।। और जिस ज्ञान के द्वारा मनुष्य एक कार्य (शरीर) में ही आसक्त हो जाता है, मानो वह (कार्य ही) पूर्ण वस्तु हो तथा जो (ज्ञान) हेतुरहित (अयुक्तिक), तत्त्वार्थ से रहित तथा संकुचित (अल्प) है, वह (ज्ञान) तामस है।।
18.22 यत् which? तु but? कृत्स्नवत् as if it were the whole? एकस्मिन् one single? कार्ये to effect? सक्तम् attached? अहैतुकम् without reason? अतत्त्वार्थवत् without foundation in Truth? अल्पम् trivial? च and? तत् that?,तामसम् Tamasic (dark)? उदाहृतम् is declared.Commentary The knowledge which regards that each and every object or being exists by itself and is perfect by itself? is Tamasic.One single effect Such as the body? thinking it to be the Self? or an idol? taking it for God? and thinking
Non-dualism. The individual self and Brahman are one. The world is appearance (maya). Liberation through knowledge.
18.22 But that (knowledge) is said to be born of tamas which is confined to one form as though it were all, which is irrational, not concern with truth and triivial.
।।18.22।।जो ज्ञान? किसी एक कार्यमें? शरीरमें या शरीरसे बाहर प्रतिमादिमें? सर्ववस्तुविषयक सम्पूर्ण ज्ञानकी भाँति आसक्त है? अर्थात् ( यह समझता है कि ) यह आत्मा या ईश्वर इतना ही है इससे परे और कुछ भी नहीं है? जैसे दिगम्बर जैनियोंका ( माना हुआ ) आत्मा शरीरमें रहनेवाला और शरीरके बराबर है और पत्थर या काष्ठ ( की प्रतिमा ) मात्र ही ईश्वर है? इसी प्रकार जो ज्ञान किसी एक कार्यमें ही आसक्त है। तता जो हेतुरहित -- युक्तिरहित और तत्त्वार्थसे भी रहित है। यथार्थ अर्थका नाम तत्त्वार्थ है? ऐसा तत्त्वार्थ जिस ज्ञानका ज्ञेय हो? वह ज्ञान तत्त्वार्थयुक्त होता है और जो तत्त्वार्थयुक्त न हो वह अतत्त्वार्थवत् अर्थात् तत्त्वार्थसे रहित होता है। एवं जो हेतुरहित होनेके कारण ही अल्प है अथवा अल्पविषयक होनेसे या अल्प फलवाला होनेसे अल्प है? वह ज्ञान तामस कहा गया है क्योंकि अविवेकी तामसी प्राणियोंमें ही ऐसा ज्ञान देखा जाता है।।
(Showing excerpt)
This interpretation draws on the Advaita tradition and may not represent the view of any single school. For authoritative guidance within a specific tradition, seek a qualified teacher.
to save your reflections on each verse.
Want to explore this verse deeper?