मयि चानन्ययोगेन भक्तिरव्यभिचारिणी |
विविक्तदेशसेवित्वमरतिर्जनसंसदि ||१३-११||
mayi cānanyayogena bhaktiravyabhicāriṇī . viviktadeśasevitvamaratirjanasaṃsadi ||13-11||
।।13.11।। अनन्ययोग के द्वारा मुझमें अव्यभिचारिणी भक्ति; एकान्त स्थान में रहने का स्वभाव और (असंस्कृत) जनों के समुदाय में अरुचि।।
13.11 मयि in Me? च and? अनन्ययोगेन by the Yoga of nonseparation? भक्तिः devotion? अव्यभिचारिणी unswerving? विविक्तदेशसेवित्वम् resort to solitary places? अरतिः distaste? जनसंसदि in the society of men.Commentary The man of wisdom is firmly convinced that there is nothing higher than Me and that I am the sole refuge. He has unflinching devotion to Me through Yoga without any thought,for other objects. His mind has merged or entered into Me. Just as a river? when it merges itself in the ocean becom
Non-dualism. The individual self and Brahman are one. The world is appearance (maya). Liberation through knowledge.
13.11 And unwavering devotion to Me with single-minded concentration; inclination to repair into a clean place; lack of delight in a crowd of people;
।।13.11।।तथा --, मुझ ईश्वरमें अनन्य योगसे -- एकत्वरूप समाधियोगसे अव्यभिचारिणी भक्ति। भगवान् वासुदेवसे पर अन्य कोई भी नहीं है? अतः वही हमारी परमगति है? इस प्रकारकी जो निश्चित अविचल बुद्धि है वही अनन्य योग है? उससे युक्त होकर भजन करना ही कभी विचलित न होनेवाली अव्यभिचारिणी भक्ति है? वह भी ज्ञान है। विविक्तदेशसेवित्व -- एकान्त पवित्रदेश -- सेवनका स्वभाव। जो देश स्वभावसे पवित्र हो या झाड़नेबुहारने,आदि संस्कारोंसे शुद्ध किया गया हो तथा सर्पव्याघ्र आदि जन्तुओंसे रहित हो? ऐसे वन? नदी तीर या देवालय आदि विविक्त ( एकान्तपवित्र ) देशको सेवन करनेका जिसका स्वभाव है? वह विविक्तदेशसेवी कहलाता है? उसका भाव विविक्तदेशसेवित्व है। क्योंकि निर्जनपवित्र देशमें ही चित्त प्रसन्न और स्वच्छ होता है? इसलिये विविक्तदेशमें आत्मादिकी भावना प्रकट होती है? अतः विविक्तदेश सेवन करनेके स्वभावको ज्ञान कहा जाता है। तथा जनसमुदायमें अप्रीति। यहाँ विनयभावरहित संस्कारशून्य प्राकृत पुरुषोंके समुदायका नाम ही जनसमुदाय है। विनययुक्त संस्कारसम्पन्न मनुष्योंका समुदाय जनसमुदाय नहीं है क्योंकि वह तो ज्ञानमें सहायक है। सुतरां प्राकृतजनसमुदायमें प्रीतिका अभाव ज्ञानका साधन होनेके कारण ज्ञान है।
(Showing excerpt)
This interpretation draws on the Advaita tradition and may not represent the view of any single school. For authoritative guidance within a specific tradition, seek a qualified teacher.
to save your reflections on each verse.
Want to explore this verse deeper?