Skip to content
Live Gita
होमखोजेंसंवाददैनिक ज्ञानपाठ्यक्रमसमुदायबुकमार्कसेटिंग्स
Live Gita
होमखोजेंसंवाददैनिक ज्ञानसमुदाय
BG 13.12 — 13.12 Constancy in Self-knowledge, perception of the end of true knowledge this is declared to be knowledge, and what is opposed to it is ignorance. | Live Gita
← Ch. 13
BG 13.12Sign in to save

अध्यात्मज्ञाननित्यत्वं तत्त्वज्ञानार्थदर्शनम् |
एतज्ज्ञानमिति प्रोक्तमज्ञानं यदतोऽन्यथा ||१३-१२||

adhyātmajñānanityatvaṃ tattvajñānārthadarśanam . etajjñānamiti proktamajñānaṃ yadato.anyathā ||13-12||


।।13.12।। अध्यात्मज्ञान में नित्यत्व अर्थात् स्थिरता तथा तत्त्वज्ञान के अर्थ रूप परमात्मा का दर्शन, यह सब तो ज्ञान कहा गया है, और जो इससे विपरीत है, वह अज्ञान है।।

Word-by-word meanings

13.12 अध्यात्मज्ञाननित्यत्वम् constancy in Selfknowledge? तत्त्वज्ञानार्थदर्शनम् perception of the end of true knowledge? एतत् this? ज्ञानम् knowledge? इति thus? प्रोक्तम् declared? अज्ञानम् ignorance? यत् which? अतः from it? अन्यथा opposed.Commentary The liberated sage has constant awareness of the Self. He knows that knowledge of the Self alone is permanent and all other learning relating to this world is ignorance. He knows that the knowledge which leads to the realisation of the Self is the

Commentaries

Non-dualism. The individual self and Brahman are one. The world is appearance (maya). Liberation through knowledge.

Sri Shankaracharya

।।13.12।।तथा --, अध्यात्मज्ञाननित्यत्व आत्मादिविषयक ज्ञानका नाम अध्यात्मज्ञान है? उसमें नित्यस्थिति। तत्त्वज्ञानके अर्थकी आलोचना अर्थात् अमानित्वादि ज्ञानसाधनोंकी परिपक्व भावनासे उत्पन्न होनेवाला जो तत्त्वज्ञान है उसका अर्थ जो संसारकी उपरतिरूप मोक्ष है? उसकी आलोचना। क्योंकि तत्त्वज्ञानके फलकी आलोचना करनेसे ही उसके साधनोंमें प्रवृत्ति होगी। अमानित्व से लेकर तत्त्वज्ञानके अर्थकी आलोचनापर्यन्त कहा हुआ समस्त साधनसमुदाय ज्ञानका साधन होनेके कारण ज्ञान इस नामसे कहा गया है। इससे अर्थात् उपर्युक्त ज्ञानसाधनोंके समुदायसे विपरीत जो मानित्व? दम्भित्व? हिंसा? क्षमाका अभाव? कुटिलता इत्यादि अवगुणसमुदाय है वह संसारमें प्रवृत्त करनेका हेतु होनेसे उसे त्याग करनेके लिये अज्ञान समझना चाहिये। उपर्युक्त ज्ञानद्वारा जाननेयोग्य क्या है इस आकाङ्क्षापर ज्ञेयं यत्तत् इत्यादि श्लोक कहते हैं -- पू0 -- अमानित्व आदि गुण तो यम और नियम हैं? उनसे ज्ञेय वस्तु नहीं जानी जा सकती क्योंकि अमानित्वादि सद्गुण किसी वस्तुके ज्ञापक नहीं देखे गये हैं। सभी जगह यह देखा जाता है कि जो ज्ञान जिस वस्तुको विषय करनेवाला होता है वही उसका ज्ञापक होता है? अन्य वस्तुविषयक ज्ञानसे अन्य वस्तु नहीं जानी जाती। जैसे घटविषयक ज्ञानसे अग्नि नहीं जाना जाता।

(Showing excerpt)

Swami Gambirananda

13.12 Steadfastness in the knowledge of the Self, contemplation on the Goal of the knowledge of Reality-this is spoken of as Knowledge. Ignorance is that which is other than this.

This interpretation draws on the Advaita tradition and may not represent the view of any single school. For authoritative guidance within a specific tradition, seek a qualified teacher.

Your reflection

to save your reflections on each verse.

Want to explore this verse deeper?

Create a free account
Discuss with AI companion →
← 13.11
13.13→