इति क्षेत्रं तथा ज्ञानं ज्ञेयं चोक्तं समासतः |
मद्भक्त एतद्विज्ञाय मद्भावायोपपद्यते ||१३-१९||
iti kṣetraṃ tathā jñānaṃ jñeyaṃ coktaṃ samāsataḥ . madbhakta etadvijñāya madbhāvāyopapadyate ||13-19||
।।13.19।। इस प्रकार, (मेरे द्वारा) क्षेत्र, ज्ञान और ज्ञेय को संक्षेपत: कहा गया। इसे तत्त्व से जानकर (विज्ञाय) मेरा भक्त मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है।।
13.19 इति thus? क्षेत्रम् the field? तथा as well as? ज्ञानम् knowledge? ज्ञेयम् the knowable? च and? उक्तम् have been stated? समासतः briefly? मद्भक्तः My devotee? एतत् this? विज्ञाय knowing? मद्भावाय to My being? उपपद्यते enters.Commentary He whohas controlled his mind and organs? who has the knowledge of the field and the knowable? and who fixes his mind on Me becomes one with Me.Thus the field described above (beginning with the great elements and ending with firmness? verses 5 and 6)? knowled
Non-dualism. The individual self and Brahman are one. The world is appearance (maya). Liberation through knowledge.
।।13.19।।उपर्युक्त समस्त अर्थका उपसंहार करनेके लिये यह श्लोक आरम्भ किया जाता है --, इस प्रकार यह महाभूतोंसे लेकर धृतिपर्यन्त क्षेत्रका स्वरूप?अमानित्व आदिसे लेकर तत्त्वज्ञानार्थदर्शन पर्यन्त ज्ञानका स्वरूप और ज्ञेयं यत्तत् यहाँ लेकर तमसः परमुच्यते यहाँतक ज्ञेयका स्वरूप? संक्षेपसे कह दिया गया। यह सब वेदोंका और गीताका अर्थ इकट्ठा करके कहा गया है। इस यथार्थ ज्ञानका अधिकारी कौन है? सो कहा जाता है -- मेरा भक्त अर्थात् मुझ सर्वज्ञ? परमगुरु? वासुदेव परमेश्वरमें अपने सारे भावोंको जिसने अर्पण कर दिया है। जिस किसी भी वस्तुको देखता? सुनता और स्पर्श करता है? उस सबमें सब कुछ भगवान् वासुदेव ही है ऐसी निश्चित बुद्धिवाला जो मेरा भक्त है। वह उपर्युक्त यथार्थ ज्ञानको समझकर मेरे भावको अर्थात् मेरा जो परमात्मभाव है? उसको प्राप्त करनेमें समर्थ होता है? अर्थात् मोक्ष लाभ कर लेता है।
(Showing excerpt)
13.19 Thus has been spoken of in brief the field as also Knowledge and the Knowable. By understanding this My devotee becomes alified for My state.
This interpretation draws on the Advaita tradition and may not represent the view of any single school. For authoritative guidance within a specific tradition, seek a qualified teacher.
to save your reflections on each verse.
Want to explore this verse deeper?