तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता |
भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत ||१६-३||
tejaḥ kṣamā dhṛtiḥ śaucamadroho nātimānitā . bhavanti sampadaṃ daivīmabhijātasya bhārata ||16-3||
।।16.3।। हे भारत ! तेज, क्षमा, धैर्य, शौच (शुद्धि), अद्रोह और अतिमान (गर्व) का अभाव ये सब दैवी संपदा को प्राप्त पुरुष के लक्षण हैं।।
16.3 तेजः vigour? क्षमा forgiveness? धृतिः fortitude? शौचम् purity? अद्रोहः absence of hatred? नातिमानिता absence of overpride? भवन्ति belong? सम्पदम् state? दैवीम् divine? अभिजातस्य to the one born for? भारत O descendant of Bharata (Arjuna).Commentary Tejas Vigour? energy? brilliance or lustre of the skin. The aspirant who is bent on attaining salvation marches boldly on the spiritual path. Nothing can tempt him or slacken his progress. This unbroken progress towards the realisation of the Self
Non-dualism. The individual self and Brahman are one. The world is appearance (maya). Liberation through knowledge.
।।16.3।।तथा --, तेज प्रागल्भ्य ( तेजस्विता )? चमड़ीकी चमक नहीं। क्षमा -- गाली दी जाने या ताड़ना दी जानेपर भी अन्तःकरणमें विकार उत्पन्न न होना। उत्पन्न हुए विकारको शान्ति कर देना तो पहले अक्रोधके नामसे कह चुके हैं। क्षमा और अक्रोधका इतना ही भेद है। धृति शरीर और इन्द्रियादिमें थकावट उत्पन्न होनेपर? उस थकावटको हटानेवाली जो अन्तःकरणकी वृत्ति है? उसका नाम धृति है? जिसके द्वारा उत्साहित की हुई इन्द्रियाँ और शरीर कार्यमें नहीं थकते। शौच दो प्रकारकी शुद्धि? अर्थात् मिट्टी और जल आदिसे बाहरकी शुद्धि? एवं कपट और रागादिकी कालिमाका अभाव होकर मनबुद्धिकी निर्मलतारूप भीतरकी शुद्धि? इस प्रकार दो तरह की शुद्धि। अद्रोह -- दूसरेका घात करनेकी इच्छाका अभाव? यानी हिंसा न करना। अतिमानिताका अभाव अत्यन्त मानका नाम अतिमान है? वह जिसमें हो वह अतिमानी है? उसका भाव अतिमानिता है? उसका जो अभाव है वह नातिमानिता है? अर्थात् अपनेमें अतिशय पूज्य भावनाका न होना। हे भारत अभय से लेकर यहाँतकके ये सब लक्षण? सम्पत्तियुक्त उत्पन्न हुए पुरुषमें होते हैं। कैसी सम्पत्तिसे युक्त पुरुषमें होते हैं जो दैवी सम्पत्तिको साथ लेकर उत्पन्न हुआ है? अर्थात् जो देवताओंकी विभूतिका योग्य पात्र है और भविष्यमें जिसका कल्याण होना निश्चित है? उस पुरुषके ये लक्षण होते हैं।
(Showing excerpt)
16.3 Vigour, forgiveness, fortitude, purity, freedom from malice, absence of haughtiness-these, O scion of the Bharata dynasty, are (the alties) of one born destined to have the divine nature.
This interpretation draws on the Advaita tradition and may not represent the view of any single school. For authoritative guidance within a specific tradition, seek a qualified teacher.
to save your reflections on each verse.
Want to explore this verse deeper?